India

Sri Ganganagar Accident: सड़क हादसे में महिला थाना प्रभारी की मौत, तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप को मारी टक्कर

Sri Ganganagar Accident: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार तड़के भीषण हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार कार ने पुलिस पेट्रोलिंग जीप को टक्कर मार दी. हादसे में महिला थाना प्रभारी ज्योति नायक की मौत हो गई और 2 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब 4 बजे शहर के दुर्गा मंदिर इलाके के पास हुआ।

टक्कर के बाद पलटी पुलिस की जीप

पुलिस के मुताबिक, पुलिस निरीक्षक ज्योति नायक, एक कांस्टेबल के साथ गश्त पर थीं तभी पुलिस के वाहन और कार की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की जीप पलट गई. हादसे में ज्योति नायक, कांस्टेबल और कार चालक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ज्योति नायक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बीकानेर के खाजूवाला का बताया जा रहा कार चालक

हादसे की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया हादसे में हरियाणा नंबर की कार के ड्राइवर को भी चोटें आई हैं. चालक बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है.

Dausa Accident: जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार ट्रेलर से टकराई, 6 दोस्तों की मौत

The post Sri Ganganagar Accident: सड़क हादसे में महिला थाना प्रभारी की मौत, तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप को मारी टक्कर appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply