BollywoodIndia

​पहले Lalbaugcha Raja, फिर टी-सीरीज के दफ्तर में जाकर Shah Rukh Khan ने किए बप्पा के दर्शन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ सोमवार को मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मुंबई में इस समय गणेशोत्सव की धूम मची हुई है और इसी माहौल के बीच पूरा खान परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आया।

​पहले Lalbaugcha Raja, फिर टी-सीरीज के दफ्तर में जाकर Shah Rukh Khan ने किए बप्पा के दर्शन

पंडाल में लगी फैंस की भीड़

जैसे ही शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचे, वहां मौजूद फैंस और श्रद्धालुओं का ध्यान उनकी ओर चला गया। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षाकर्मी पूरे समय शाहरुख, गौरी और सुहाना को घेरे रहे ताकि दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Shah Rukh Khan with Wife Gauri and Daughter Suhana during the Ganesh Aarti at the Lalbaugcha Raja pic.twitter.com/cJ9uKqt8Y7

— Megh Updates 🚨™ September 22, 2026

टीसीरीज के दफ्तर भी पहुंचे अभिनेता

लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद शाहरुख खान टीसीरीज के दफ्तर भी पहुंचे। वहां उन्होंने भूषण कुमार के साथ मुलाकात की और गणेशोत्सव के जश्न में हिस्सा लिया। इस मौके पर भी फैंस को अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने का मौका मिला।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply