
गोंडा, अमृत विचार: उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर में मंगलवार को बच्चों के लिए परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं के प्राचार्य रामसागर पति त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को आईडी कार्ड वितरित किए। परिचय पत्र मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
एलबीडी लैब में बच्चों की गतिविधियां देखीं
विद्यालय पहुंचने के बाद एडी बेसिक ने वहां संचालित एलबीडी लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की गतिविधियों को देखा और उनके सीखने के तरीकों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों और विद्यालय में चल रही शैक्षिक गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की।
बच्चों के बनाए व्यंजनों का लिया स्वाद
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का एडी बेसिक ने स्वाद लिया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मुजेहना अंजनी कुमार सिंह ने भी विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया।
कार्यक्रम में एआरपी शिवाकांत वर्मा और हरिशंकर मिश्रा, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, ग्राम प्रधान मुनिजार, निरंकार सिंह, सतीश चंद्र मिश्रा, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा, अनुज कुमार सिंह, जनक राम वर्मा, विनोद कुमार यादव, रवीन्द्र नाथ गुप्ता, रेवती पाण्डेय समेत शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।
ः



