lucknow Ganesh Visarjan Hadsa: उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में मंगलवार को गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां सई नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान 3 लोग लापता हो गए। पूरी घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा हरी है। इसमें तीनों युवकों के डूबने के बाद गोताखोरों ने रैस्क्यू किया। जिसके बाद एक शव बरामद हुआ है। बाकी की तलाश जारी है।




