India

Jaipur Crime News : NIA स्कॉलर को अश्लील फोटो-वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर 10 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jaipur Crime News : जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने एनआईए स्कॉलर को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 10 लाख रुपए वसूलने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक साल से पीड़ित को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि कर्नाटक निवासी 28 वर्षीय पीएचडी शोधार्थी, जो राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में अध्ययनरत है ने रिपोर्ट दी थी कि सिल्वेस्टर माइकल फर्नाडिस नामक व्यक्ति उससे दोस्ती बढ़ाकर उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर समझौता कराने के नाम पर रकम वसूलता रहा।

रिपोर्ट पर ब्रह्मपुरी थाने में प्रकरण दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक व सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 47 वर्षीय आरोपी सिल्वेस्टर माइकल फर्नाडिस को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने पिछले एक वर्ष में पीड़ित से अलग-अलग माध्यमों से करीब 10 लाख रुपए अपने बैंक खातों में डलवाए। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने राशि का उपयोग किन-किन माध्यमों से किया।

The post Jaipur Crime News : NIA स्कॉलर को अश्लील फोटो-वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर 10 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply