
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण.
संसद में बजट पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उनके आरोपों पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि डेटा को लेकर राहुल के आरोप पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने बजट को पढ़ा ही नहीं है. उन्होंने बिना पढ़े बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. खाद-महंगाई पूरी तरह नियंत्रण में है. किसानों को खाद की कमी नहीं होगी. निर्मला ने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जो सरेंडर का आरोप लगाया, वो आरोप झूठा है. वित्त मंत्री ने कहा कि WTO में कांग्रेस ने सरेंडर किया था.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर आम बजट को गलत ठहराया है. अगर वह बजट को ठीक से पढ़ लेते तो संसद में इस तरह की बात नहीं करते. उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ जरूर है. यह विकसित भारत के लिए एक अहम बजट है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि AI मिशन पर सरकार 1000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. हजारी सरकार का फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर है.
वित्त मंत्री ने कहा कि आम बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया है. बजट में रेल, सड़क और जलमार्ग पर जोर दिया गया है. इसके साथ ही एमएसएमई को लेकर सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं. बजट में मेडिकल टूरिज्म हब पर जोर दिया गया है. हाइवे, वाटरवेज के विकास का रोडमैप तैयार किया गया है.
बजट 2026 से 2050 तक को ध्यान में रखकर बनाया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि यह बजट 2026 से 2050 तक को ध्यान में रखकर बनाया गया है. वित्त मंत्री बजट को लेकर कई लोगों के मन में संदेह है जिसे दूर किया जाएगा. उन्होंने कहा, “यह 21वीं सदी की दूसरी तिमाही का पहला बजट है. यही कारण है कि यह उन दीर्घकालिक निवेशों पर केंद्रित है जो हम आज कर रहे हैं और जिनका भविष्य में दूरगामी प्रभाव पड़ेगा.”



