BiharCrimeIndiaTrending

अब तेजाब कांड से : दहला बिहार, घर में सोई लड़की पर तेजाब फेंक भागा हैवान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.

इस हैवान ने रात के वक्त घर में सो रही लड़की पर तेजाब फेंका। तेजाब फेंकने से लड़की का शरीर झुलस गया और उसके हल्ला करने पर घर के लोग जगे। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। आननफानन में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिहार में जमुई जिले के वायरल वीडियो कांड से पूरे देश में लोगों के मन में आक्रोश है। यहां छात्रा और छात्र के साथ दरिंदगी और वहशीपन करने वालों के खिलाफ लोग कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। इस बीच अब बिहार में तेजाब कांड हो गया है। एक दरिंदे ने घर में सो रही नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंक दिया। लड़की को तेजाब से झुलसाने के बाद हैवान फरार भी हो गया। मामला कटिहार जिले का है। कटिहार जिले में सालमारी थाना क्षेत्र के एक गांव रविवार की देर रात में सोये अवस्था में नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंके जाने से लड़की गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। तेजाब कांड के बाद लड़की के परिजन आनन फानन में उसे बारसोई रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद अभी भी लड़की चिकित्सकों की निगरानी में हैं। चिकित्सक लड़की की हालत खतरे से बाहर होने की बात कह रहे हैं। परिजन ने बताया की रात के 12 बजे के करीब जब घर के सभी लोग सो रहे थे तभी इस कांड को अंजाम दिया गया है। परिजनों का कहना है कि घर की खिड़की से किसी ने तेजाब फेंका। तेजाब फेंकने से लड़की का शरीर झुलस गया और उसके हल्ला करने पर घर के लोग जगे। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। पीड़ित के परिजन द्वारा अज्ञात के खिलाफ सालमारी थाना में आवेदन देकर मामले का उद्भेदन के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताई के मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है।

जमुई में दो राक्षस पकड़े गए

बता दें कि जमुई शहर के नजदीक मड़वा पहाड़ी इलाके में अपने सहपाठी संग घूमने निकली नाबालिग छात्रा के साथ शर्मनाक और अश्लील हरकत के मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसके साथी हरेराम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही शराब की तस्करी और अवैध बालू खनन के धंधे में शामिल रहे हैं। दोनों टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, छात्र-छात्रा से दरिंदगी के दौरान दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने मंगलवार को उनके ही गांव के समीप मुठभेड़ के बाद दोनों को धर दबोचा था। नंदन के पैर में गोली लगी है, जबकि हरेराम का पैर फ्रैक्चर है। दोनों अस्पताल में हैं। आरक्षी अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने दोनों आरोपियों के शराब और अवैध बालू के धंधे में शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि कुंदर जाने वाले रास्ते से शराब का कारोबार चलता है। इसके अलावा प्रतापपुर घाट से इन दोनों का अवैध बालू का कारोबार चल रहा था।

दोनों आरोपी ने शराब और अवैध बालू के कारोबार से इन दिनों अच्छा-खासा रुपया कमाया था। घटना वाले दिन भी यह लोग शराब के नशे में थे। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों युवक काफी मनबढ़ू है। अक्सर लोगों से लड़ाई-झगड़ा किया करता था, जिस कारण सब परेशान भी रहते थे। जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से सटा मड़वा पहाड़ी इलाका सदर थाना से सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन, यहां सुरक्षा व्यवस्था नदारद है। पुलिस कभी गश्त नहीं करती है। सोनाय मड़वा और कुंदर को जोड़ने वाली इस सड़क से सटी कोई आबादी नहीं है। बालू के अवैध कारोबारियों और शराब तस्करों का मनीअड्डा से मंझवे तक 24 घंटे दबदबा रहता है। शाम ढलते ही पहाड़ अपराधियों की शरणगाह बन जाता है। इस अवैध धंधे और अकूत कमाई ने असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद कर दिए हैं कि दिनदहाड़े छात्रा से छेड़खानी जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply