India

​Samsung Galaxy S27: 12GB रैम से लैस होगा बेस मॉडल! S27 Ultra में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज, कीमत बढ़ने के भी संकेत

: सैमसंग गैलेक्सी S27 को लेकर नया लीक सामने आया है। इसमें फोन की रैम और स्टोरेज को लेकर जानकारी दी गई है। लीक के मुताबिक, बेस गैलेक्सी S27 में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से शुरुआत हो सकती है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी S27 के अल्ट्रा मॉडल में ज्यादा रैम और स्टोरेज वाला विकल्प मिलने की बात कही गई है। हालांकि, Samsung ने अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

​Samsung Galaxy S27: 12GB रैम से लैस होगा बेस मॉडल! S27 Ultra में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज, कीमत बढ़ने के भी संकेत

S27 Ultra में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज

लीक के अनुसार गैलेक्सी S27 अल्ट्रा में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। गैलेक्सी S27 प्रो में 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। वहीं गैलेक्सी S27 और S27 प्लस में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प बताए गए हैं।

 

नई LPDDR6 RAM और UFS 5.1 Storage

सैमसंग गैलेक्सी S27 में नई मेमोरी तकनीक मिलने की भी चर्चा है। लीक के मुताबिक S27 Ultra और S27 Pro में LPDDR6 रैम और UFS 5.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पिछले मॉडल में इस्तेमाल UFS 4.0 और LPDDR5X तकनीक की तुलना में नया अपग्रेड होगा। इससे फोन की मेमोरी परफॉर्मेंस और डेटा ट्रांसफर क्षमता में सुधार देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर और डिस्प्ले में भी बड़ा अपग्रेड

सैमसंग गैलेक्सी S27 के प्रोसेसर को लेकर भी कई लीक सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार गैलेक्सी S27 Ultra में कुछ बाजारों के लिए Exynos 2700 और अमेरिका जैसे बाजारों में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके अलावा S27 Pro और Ultra में M16 OLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। इससे ब्राइटनेस, कलर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में सुधार की उम्मीद है।

ज्यादा फीचर्स से बढ़ सकती है कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S27 में बेस मॉडल से ही 12GB रैम देने की चर्चा है। इसके साथ नए प्रोसेसर, बेहतर OLED पैनल और नई स्टोरेज तकनीक मिलने की खबरें हैं। ऐसे में इस सीरीज की कीमत को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अभी Samsung ने की आधिकारिक कीमत, लॉन्च डेट और अंतिम स्पेसिफिकेशन की घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल इन सभी जानकारियों को लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply