TrendingUttar Pradesh

​UP : आयुष सेवाओं का पंजीकरण होगा ऑनलाइन, हर जिले में खुलेगा आयुष मेडिकल कॉलेज

​UP : आयुष सेवाओं का पंजीकरण होगा ऑनलाइन, हर जिले में खुलेगा आयुष मेडिकल कॉलेज

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में आयुष चिकित्सा संस्थानों व चिकित्सालयों का पंजीकरण अब डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह के दौरान राज्य सरकार के पोर्टल पर नवविकसित ‘आयुष क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम एप’ का शुभारंभ किया।

बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्टवन आयुष मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में काम कर रही है। हर जिले में आयुष चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के साथ प्रदेश में आयुष चिकित्सा पद्धति को और मजबूत किया जाएगा। केशव मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और डिजिटल आयुष सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। नए पोर्टल और रजिस्ट्रेशन एप से संस्थानों व चिकित्सालयों का पंजीकरण पारदर्शी और आसान होगा। इससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण आयुष सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की महत्ता बताते हुए आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर सिंह ‘दयालु’ ने कहा कि वाराणसी में नेचुरोपैथी का संस्थान शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर देगा। राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान की शाखा लखनऊ में प्रारंभ हो गई है। यूनानी की संस्था गाजियाबाद में कार्य कर रही है। पांच नए इंटीग्रेटेड आयुष कॉलेज जल्द ही शुरू हो जाएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply