TrendingUttar Pradesh

​सुल्तानपुर में सरावां गांव में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से 28 वर्षीय राजन घायल, जांच में जुटी पुलिस

​सुल्तानपुर में सरावां गांव में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से 28 वर्षीय राजन घायल, जांच में जुटी पुलिस

अखण्डनगर/सुल्तानपुर, अमृत विचार। सुलतानपुर के सरावां गांव में बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने 28 वर्षीय राजन पुत्र रामस्वारथ पर कथित रूप से फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल राजन को परिजन सीएचसी अखण्डनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

राजन के मुताबिक वह अलीपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजन ने हमलावरों को पहचानने का दावा करते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। उसने घटना के पीछे आगामी ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश होने की बात भी कही है।

घायल से पूछताछ, टीमें रवाना

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने भी घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फायरिंग के कारणों और आरोपों की पड़ताल कर रही है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply