IndiaUttar Pradesh

​Aaj Ka Mausam: बस 48 घंटे और… दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश का अलर्ट; जानें UP-बिहार से लेकर 10 राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों से मॉनसून वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन मूसलाधार बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. इसी बीच पूरब से एक समुद्री बवंडर आ रहा है, जिससे कई राज्यों में बारिश के साथ आंधीतूफान का दौर शुरू हो सकता है. कुछ राज्यों में इसकी शुरुआत हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब यानी डीप डिप्रेशन की वजह से आज यानी 24 सितंबर को देश के कई भागों में भारी बारिश हो सकती है.

​Aaj Ka Mausam: बस 48 घंटे और… दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश का अलर्ट; जानें UP-बिहार से लेकर 10 राज्यों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश की राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रह सकता है. तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम 35 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. कल दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. 26 सितंबर को आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है. 27 और 28 सितंबर को राज्य में मध्यम बारिश हो सकती है.

यूपी से लेकर झारखंड तक भारी बारिश

यूपी में मॉनसून की विदाई की प्रक्रिया जारी है, लेकिन इस बीच सूबे में आज से 27 सितंबर के दौरान तेज झोंकेदार हवाओं के चलने के साथसाथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, मिर्जापुर, चंदौली समेत 20 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से 25 जिलो में झोंकेदार हवा चल सकती है. बिहार के सभी 38 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. झारखंड के सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, गुमला और खूंटी में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

एमपीराजस्थान और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब में आज बारिश की गतिविधियां सीमित रहने वाली हैं. हरियाणा में भी मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया का असर देखने मिल सकता है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ सकता है. वहीं मध्य प्रदेश के 10 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. छत्तीसगढ़ में आज अलगअलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.

पूर्वोत्तर में गरजचमक और दक्षिण भारत में बरसेंगे मेघ

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. दक्षिणी ओडिशा में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलगअलग जगहों पर गरजचमक और बिजली कड़क सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और गरजचमक का अलर्ट जारी किया गया है. तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. केरल में बारिश बढ़ सकती है. कर्नाटक में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में क्या रहेगा मौसम का हाल?

उत्तराखंड में आज हल्की बारिश हो सकती है. कल से यहां मौसम में तेज बदलाव होगा. 26 और 27 सितंबर को राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौलस्पीति और सोलन में आज भारी बारिश हो सकती है. जम्मूकश्मीर के कई जिलों में बारिश और गरजचमक की संभावना है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply