
गोरखपुर। गोरखपुर दौरे के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा पर सेमिनार में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर चर्चा की। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा प्राचीन काल से ही दुनिया का मार्गदर्शन करती रही है। भारतीय मनीषियों ने शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, दर्शन और अध्यात्म समेत विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।



