Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 4 श्रम संहिताओं का हवाला देते हुए गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों और किसानों के भविष्य को नजरअंदाज किया गया है. मजदूरों को डर है कि 4 श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी.’
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘आज देश भर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने के लिए सड़कों पर हैं. मजदूरों को डर है कि 4 श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी.’ उनके मुताबिक, किसानों को आशंका है कि (अमेरिका के साथ किया गया) व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा।
आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने सड़कों पर हैं।
मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएँ उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी।
किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा।
और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी…— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 12, 2026
पीएम मोदी से पूछा ये सवाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी छिन सकता है. जब उनके (मजदूरों और किसानों के) भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, तब उनकी आवाज़ को नज़रअंदाज़ कर दिया गया. उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी जी अब सुनेंगे या उन पर किसी “ग्रिप” की पकड़ बहुत मज़बूत है? राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूं.’
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, BNP और जमात के बीच मुकाबला, आज ही होगी मतगणना
The post Rahul Gandhi ने किया किसान-मजदूरों का समर्थन, पूछा-क्या मोदी जी मजदूरों, किसानों की सुनेंगे या उन पर किसी ‘ग्रिप’ की बहुत मजबूत पकड़ है ? appeared first on Jago India Jago.



