
दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक छात्रा को कार में खींचने की कोशिश की कोशिश का मामला सामने आया है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, बुधवार रात मुखर्जी नगर में हकीकत पार्क के पास एसयूवी में सवार चार लड़कों ने पहले दो छात्राओं का पीछा किया, उन पर भद्दे कमेंट किए और फिर उन्हें कार के अंदर खींचने की कोशिश करने लगे।
इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश का जा रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि छात्रा ने अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि एक SUV में सवार लड़कों ने उस पर फब्तियां कसीं और उसे गाड़ी के अंदर खींचने की कोशिश की। पुलिस ने घटना में शामिल बताई जा रही कार का पता उसके रजिस्टर्ड मालिक के जरिए लगा लिया है।
कार के मालिक का लग गया पता
पुलिस की जांच में पता चला है कि कार आरोपी में से एक नमन नाम का युवक चला रहा था और उसके साथ 2-3 और लोग थे। इसी आधार पर मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 78/79/3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
बिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में भी छात्रा के साथ बदसलूकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, FIR दर्ज
आरोपियों की हुई पहचान
मामले में DCP नॉर्थ वेस्ट आकांक्षा यादव ने कहा है, “मुखर्जी नगर इलाके में कल रात हुई एक घटना हमारे संज्ञान में आई है। दो युवतियां सड़क पर जा रही थीं तभी सफारी गाड़ी में सवार चार लोगों ने उन पर अश्लील टिप्पणियां कीं, बदसलूकी की और अपशब्द कहे। इस पर संज्ञान लेते हुए हमने FIR दर्ज की है। हम पीड़ितों के संपर्क में हैं, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हम इस मामले में तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं।”
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें वह बैसाखी के सहारे पुलिस अधीक्षक (SP) के ऑफिस पहुंचकर अपने घर में पानी की सप्लाई बहाल करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करती दिख रही हैं। पुलिस अफसर को देखते ही दिव्यांग रोने लगी इस पर महिला अधिकारी ने उसे गले से लगा लिया। चलिए बताते हैं कि पूरी कहानी क्या है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…



