CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

आजमगढ़ हत्याकांड तंत्र-मंत्र: के चक्कर में उजड़ गया पूरा परिवार, दादी के साथ सिर्फ दो बेटियां बचीं

आजमगढ़ हत्याकांड तंत्र-मंत्र: के चक्कर में उजड़ गया पूरा परिवार, दादी के साथ सिर्फ दो बेटियां बचीं

अहरौला के शंभूपुर गहजी गांव में तंत्र-मंत्र का अंधविश्वास पूरे परिवार के लिए विनाशकारी साबित हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, अरविंद की मां शमला देवी और पत्नी बबीता को आशंका थी कि अरविंद पर भूत-प्रेत का साया है।

उनका मानना था कि पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र से वह ठीक हो जाएगा। इसी के लिए घर में पांच दिवसीय पूजा कराई जा रही थी। अरविंद इसका विरोध कर रहा था।

मंगलवार को पूजा का चौथे दिन था, इसी दौरान अरविंद घर पहुंचा तो पूजा-पाठ होते देख भड़क गया। अरविंद बार-बार तंत्र व मंत्र की बातों को झुठलाता रहा, लेकिन परिवार के लोगों उसकी बात को नहीं माना।

पहले पत्नी और पुरोहितों की हत्या की

इसी दौरान विवाद बढ़ा और उसने पत्नी बबीता तथा पूजा करा रहे दोनों पुरोहितों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर कमरे में बंद हो गया।

देर रात पुलिस की कार्रवाई में अरविंद और उसके पुत्र शौर्य की भी मौत हो गई, जबकि पुत्री परी घायल हो गई। पूजा से परिवार की परेशानी दूर करने की कोशिश के बीच शुरू हुआ विवाद आखिरकार पूरे परिवार को उजाड़ गया।

अरविंद की मां शमला देवी।

जवाबी कार्रवाई में मारा गया अरविंद

एसएसपी ने बताया कि जब अरविंद बच्चों को लेकर कमरे में बंद था तो कमरे में प्रवेश करने के दौरान एक छोटे से तख्त का सहारा मिला, लेकिन आरोपित ने करीब चार-पांच फायर किए। जवाबी कार्रवाई में आरोपित को गोली लगी। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां पर उसकी मौत हो गई।

पुरोहित अखिलेश मिश्रा और महेंद्र पाठक।

बेटे को नहीं बचाया जा सका

बेटे को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका था। आरोपित ने जिस रिवॉल्वर से गोली चलाई, उसे जब्त कर लिया गया है। उसकी राइफल पहले से जमा है।

मुक्त होने के बाद भी भयभीत रही बिटिया

मुठभेड़ के दौरान अरविंद की बड़ी बेटी भी जख्मी हुई। एक गोली उसकी कोहनी छूते निकल गई। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसारित वीडियो में उसके चेहरे पर भय दिख रहा है।

जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती घायल परी।

वह कह रही थी कि ‘कल मेरे घर पर पूजा थी, पापा ने मम्मी को और पंडित जी को गन से गोली मार दी। मेरे भाई को भी मार दिया गन से और हम लोगों को धमकी दिए।’

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply