TrendingUttar Pradesh

​BJP में फेरबदल: धर्मपाल को यूपी की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र में अजय जामवाल को कमान

​BJP में फेरबदल:  धर्मपाल को यूपी की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र में अजय जामवाल को कमान

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की प्रदेश इकाइयों के लिए संगठन महासचिवों की बृहस्पतिवार को नियुक्ति की। नवीन ने भाजपा के कई राष्ट्रीय संयुक्त महासचिवों को अलगअलग राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक मामलों का प्रभारी भी बनाया।

https://twitter.com/BJP4India/status/2103043060058009808?s=20

भाजपा की ओर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव शिवप्रकाश आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा में पार्टी के संगठनात्मक मामलों के प्रभारी होंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पार्टी के संगठनात्मक मामलों का प्रभार सौंपा गया है।

किसे क्या मिला पदभार 

राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश पार्टी के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चों के संगठनात्मक मामलों का प्रभार संभालेंगे। उन्हें पार्टी के संसद कार्यालय का प्रभारी भी बनाया गया है।

इसमें कहा गया है कि भाजपा नेता धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में पार्टी का महासचिव, जबकि अजय जामवाल को महाराष्ट्र में महासचिव नियुक्त किया गया है।

अमिताभ चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल में महासचिव का पद संभालेंगे, सतीश धोंड महाराष्ट्र में संयुक्त महासचिव के तौर पर काम करेंगे।  नवीन ने पवन राणा को दिल्ली और हरियाणा के लिए पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। 

भाजपा नेता मधुकर को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए पार्टी का महासचिव बनाया गया है। इसमें कहा गया है कि रवींद्र राजू को असम और त्रिपुरा के लिए, जबकि भिखूभाई दलसानिया को बिहार के लिए पार्टी महासचिव नियुक्त किया गया है। 

भाजपा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में कर्मवीर और मध्यप्रदेश में चंद्रशेखर को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। इसमें कहा गया है कि मानस मोहंती को ओडिशा के लिए, जबकि मंत्री श्रीनिवासुलु को पंजाब और चंडीगढ़ के लिए पार्टी का महासचिव बनाया गया है। 

पवन साई भाजपा की झारखंड इकाई के महासचिव , जबकि सिद्धार्थन हिमाचल प्रदेश इकाई के महासचिव के रूप में काम करेंगे। इसमें कहा गया है कि दशरथ भाजपा की तेलंगाना इकाई के संयुक्त महासचिव के तौर पर सेवाएं देंगे। 

रत्नाकर गुजरात में भाजपा के महासचिव , जबकि अरुण बिन्नाडी संयुक्त महासचिव का पद संभालेंगे। इसमें कहा गया है कि फणींद्रनाथ शर्मा को भाजपा की उत्तराखंड इकाई का महासचिव नियुक्त किया गया है। 

ये भी पढ़ें :

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply