BollywoodIndia

​काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन की खबरों और कोस्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जुड़ने के बीच हाल ही में गोविंदा को कोमल के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया था। खास बात यह रही कि उसी दिन गोविंदा की पत्नी सुनीता भी अकेले बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं। अब इस पूरे मामले पर बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने गोविंदा को खास सलाह दी है।

​काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला

गोविंदा के हुनर की तारीफ

फरीदून शहरयार के साथ एक बातचीत में अनुपम खेर ने गोविंदा की जमकर तारीफ की। अनुपम ने बताया कि वह गोविंदा को बेहद पसंद करते हैं और वह उन बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है। दोनों कलाकारों ने एक साथ करीब 10 से 12 फिल्मों में काम किया है। अनुपम ने कहा, “एक्टिंग, डांस और सीन को अपनी कलाकारी से और बेहतर बनाने के मामले में गोविंदा की बराबरी कोई नहीं कर सकता।”

निजी जिंदगी को काम पर हावी न होने देने की सलाह

अनुपम खेर ने गोविंदा की प्रतिभा की तारीफ करने के साथ ही उन्हें एक जरूरी सलाह भी दी। अनुपम ने कहा, “गोविंदा की निजी जिंदगी या उनकी कुछ आदतें उनके शानदार काम और पूरी जिंदगी पर भारी नहीं पड़नी चाहिए।” उनका मानना है कि किसी भी इंसान की निजी जिंदगी की परेशानियों का असर उसके करियर और काम पर नहीं पड़ना चाहिए।

मुश्किल समय से निपटने पर क्या बोले अनुपम?

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते की चर्चाओं पर बात करते हुए अनुपम ने साफ किया कि वह किसी पर फैसला सुनाने वाले कोई नहीं होते। अनुपम ने कहा, “गोविंदा अपनी जिंदगी को सबसे बेहतर तरीके से जानते हैं और वही इससे बाहर निकल सकते हैं।”

अनुपम ने बताया कि उन्होंने इस सिलसिले में एक बार गोविंदा को फोन भी मिलाया था। तब गोविंदा ने कहा था कि वह बाद में फोन करेंगे। अनुपम ने आगे कहा, “मैं गोविंदा से सिर्फ इतना कहना चाहता था कि मुश्किल वक्त हमेशा नहीं रहता, वह भी गुजर जाता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर किसी की जिंदगी में उतारचढ़ाव आते हैं।

अनुपम खेर का मानना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि गोविंदा को दुनिया के सामने खुद को संभालना नहीं आता, बल्कि वह अपनी जिंदगी और आसपास की उलझनों में बहुत ज्यादा फंस गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि गोविंदा ने अभी हार नहीं मानी है और वह चाहते हैं कि गोविंदा जल्द से जल्द स्क्रीन पर वापसी करें और खूब सारा काम करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply