
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में मानसून की वापसी के कारण प्रदेश में कई जगहों पर गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। शहर में मौसम में गुरुवार को फिर करवट ली, सुबह से ही बादल छाने लगे शाम को काले घने बादल छाए गए। इससे दिन में ही अंधेरा छा गया और कुछ देर रात बरसात शुरू हो गई। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। हवा और बारिश से अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इससे रात में गुलाबी ठंड महसूस हुई।
मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत
बारिश होने पर कार्यालय से घर जा रहे राहगीरों को परेशानी हुई। बारिश से बचने के लिए लोग ओवरब्रिज के नीचे और सुरक्षित जगह पर छिप गए। वहीं कुछ लोग भीगते हुए बारिश का मजा लेने लगे। अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29.6 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम हो गया। न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ कुछ अंतराल पर तेज बारिश होगी। 4050 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवा चलने की संभावना है।
लगा कई जगहों पर जाम
बारिश से शहर के कई प्रमुख इलाकों में जाम लगा रहा। विधान सभा चौराहा, हजरतगंज और आसपास के इलाके, जागरण चौराहा समेत विभिन्न इलाके जाम से जूझे। सड़कों पर जमा पानी और बरसात के बीच लोग जाम में काफी देर तक फंसे रहे।
बारिश से पारा नीचे आया, 4.7 डिग्री सेल्सियस गिरा
राजधानी में गुरुवार को सुबह से बादलों के बाद शाम को शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के संग शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। जिससे पारा नीचे आया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29.6 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम हो गया। न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। अचानक बारिश शुरू होने से कार्यालय से घर जा रहे राहगीरों को परेशानी हुई। बारिश से बचने के लिए लोग ओवरब्रिज के नीचे और सुरक्षित जगह पर छिप गए। वहीं कुछ लोग भीगते हुए बारिश का मजा लेने लगे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ कुछ अंतराल पर तेज बारिश होगी। 4050 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवा चलने की संभावना है।
हवा चली तो धान और गन्ने की फसल को होगा नुकसान
जिले में मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार गुरुवार सुबह से ही मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने अभी तीन दिन मौसम खराब रहने और तेज बारिश की संभावना जताई है। तेज हवा चली तो धान और गन्ने की फसल को नुकसान हो सकता है। किसान बारिश से खुश है लेकिन नुकसान की आशंका से परेशान भी हैं। लगाता बारिश हुई तो सब्जी की खेती प्रभावित होगी। पैदावार कम हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम से घने बादल छाए रहने के साथसाथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।
जिले भर में झमाझम बारिश, खेतों में भरा पानी
जिले में गुरुवार सुबह से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रुकरुककर बारिश होती रही। लगातार बारिश के चलते भदैया क्षेत्र में एक कच्चा मकान गिर गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में रात से हुई बारिश के कारण धान के खेत पानी से भर गए।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार अभी आगे भी बारिश की संभावना बनी है। इस दौरान तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उत्तरपूर्व दिशा से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जबकि झोंकों की गति 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई। हवा में नमी 90 से 93 प्रतिशत और बादल 100 प्रतिशत छाए रहने का अनुमान है। इस अवधि में करीब 14.8 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।
बारिश न रूकी तो धान की फसल प्रभावित होने की आशंका
कादीपुर क्षेत्र में रुकरुककर बारिश होती रही। यहां पूरवा हवा चलने के कारण हवा तेज होने पर बारिश रुक जाती और हवा शांत होते ही फिर शुरू हो जाती। अखंडनगर में भी रुकरुककर बारिश हुई। भदैया क्षेत्र में बुधवार रात हल्की बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह से बादल छाए रहे और हल्की हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। जयसिंहपुर क्षेत्र में भी बुधवार रात हल्की बारिश हुई। गुरुवार सुबह बादलों के साथ तेज पूरवा हवा चलने से मौसम में ठंडक रही।
लंभुआ में बुधवार रात करीब नौ बजे मौसम अचानक बदल गया। ठंडी पूर्वी हवा के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। रातभर बूंदाबांदी और पूरवा हवा चलती रही। सुबह करीब तीन बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दुबेपुर क्षेत्र में भी रातभर रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।
दिन भर होती रही रिमझिम बरसात, गलीमोहल्लों में जलभराव
जिले में गुरुवार को मानसून की विदाई बेला ने लोगों को जमकर भिगोया। दिन भर हुई रिमझिम बरसात ने उमस भरी गर्मी से निजात दे दी। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। बारिश के कारण गलीमोहल्लों व मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। व्यापार भी प्रभावित हुआ। इस दौरान निजी से लेकर सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की आमद पर भी असर दिखाई दिया।
व्यापार हुआ प्रभावित, विभिन्न संस्थानों में कर्मी की आमद पर असर
जून से लेकर सितंबर तक सक्रिय रहने वाले मानसून सीजन में इस बार औसत से भी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है, लेकिन जातेजाते ही झमाझम कर दिया है। जिले में बुधवार रात से ही चल रही ठंडी हवा और बारिश ने मौसम में बदलाव का अंदाजा करा दिया था, गुरुवार सुबह से ही रुकरुक कर बारिश होने लगी। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद बारिश ने रफ्तार पकड़ी और दिन भर जारी रही।
बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। नवीन सब्जी मंडी के बगल की सड़क पर जलभराव देखा गया। इसके अलावा नाका, गणेश नगर, नेवातीपुरा और वजीरगंज में सड़कों पर पानी भरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी अंकुश लग गया। दिन भर बारिश होने के कारण व्यापार भी खासा प्रभावित हुआ। हालांकि गुरुवार की वजह से साप्ताहिक बंदी थी, लेकिन गुलाबबाड़ी मैदान पर लगने वाले बाजार में खरीदार नहीं पहुंचे। सैफी ने बताया कि वह सिविल लाइंस में मोटर मैकेनिक का काम करते हैं। हर गुरुवार को गुलाबबाड़ी मैदान में कपड़ों की रेहड़ी लगाते हैं। इस बार बारिश के कारण बाजार में खरीदार ही नहीं आए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ.सीताराम मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 4.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। आगामी 24 घंटे में भी हल्की वर्षा होने की संभावना है।



