IND vs NAM : नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मुकाबला मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए।
नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। उन्होंने 19वें ओवर में अक्षर पटेल (0), शिवम दुबे (23) और हार्दिक पंड्या (52) को लगातार गेंदों पर आउट कर मैच में रोमांच बढ़ा दिया। दुबे रनआउट हुए, जबकि इससे पहले इरास्मस तिलक वर्मा (25) और ईशान किशन (24 गेंदों पर 61 रन) का विकेट भी ले चुके थे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर बर्नार्ड शोल्ट्ज की गेंद पर विकेटकीपर जैन ग्रीन के हाथों स्टंप हुए, जबकि संजू सैमसन 22 रन बनाकर बेन शिकोंगो का शिकार बने। नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय टीम : संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करुगेर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।
The post IND vs NAM : भारत ने नामीबिया को 210 रनों का लक्ष्य दिया, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने जड़ी फिफ्टी appeared first on Jago India Jago.



