TrendingUttar Pradesh

​कानपुर से दिल्ली रात का सफर होगा आसान, रेलवे ने दी नई ट्रेन को मंजूरी; जानें रूट और टाइमिंग

​कानपुर से दिल्ली रात का सफर होगा आसान, रेलवे ने दी नई ट्रेन को मंजूरी; जानें रूट और टाइमिंग

कानपुर। कानपुर और दिल्ली के बीच रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक रात्रिकालीन ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है। ट्रेन नंबर 14153/14154 कानपुर सेंट्रलआनंद विहार टर्मिनलकानपुर सेंट्रल मेल रोजाना संचालित होगी।

श्रमशक्ति एक्सप्रेस के बाद यह कानपुर से आनंद विहार के लिए रात में चलने वाली दूसरी ट्रेन होगी। हालांकि, नई ट्रेन के संचालन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

रात 8:40 बजे कानपुर से चलेगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 14153 कानपुर सेंट्रलआनंद विहार मेल रात 8:40 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 14154 आनंद विहारकानपुर सेंट्रल मेल रात 11:25 बजे आनंद विहार से चलेगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

इन स्टेशनों के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

नई ट्रेन का लाभ कानपुर के अलावा आसपास के जिलों के यात्रियों को भी मिलेगा। ट्रेन फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।

लंबे समय से कानपुर से दिल्ली के बीच रात में ट्रेन सेवा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। नई ट्रेन के शुरू होने से रात के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन के संचालन की तारीख अधिसूचना जारी होने के बाद घोषित की जा सकेगी।

सूरत के लिए भी चलेगी साप्ताहिक त्योहार स्पेशल

दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रलउधना के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा के अनुसार, ट्रेन नंबर 04167/04168 कानपुरउधना साप्ताहिक त्योहार स्पेशल दो अक्टूबर से 28 नवंबर तक कुल नौ फेरे लगाएगी।

ट्रेन नंबर 04167 कानपुर सेंट्रलउधना प्रत्येक शुक्रवार को रात 10 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी और शनिवार रात 9:40 बजे उधना पहुंचेगी।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply