DharamIndia

​Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

क्या आप भी किचन में यह गलती करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को किचन में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। दरअसल, किचन केवल खाने बनाने का स्थान नहीं है, बल्कि ये पूरे घर के स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है।

​Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

अगर किचन स्लैब पर टूटेबर्तन समेत 5 चीजों को रखना वास्तुशास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो वास्तु दोष लग सकता है। आइए आपको बताते हैं किन चीजों को किचन के स्लैब पर नहीं रखना चाहिए।

टूटेफूटे बर्तन न रखें

भूलकर भी किचन में टूटेफूटे कप, बर्तन या क्रेक वाली थाली, प्लेट बिल्कुल भी न रखें। असल में टूटेफूटे बर्तन घर में दरिद्रता और नकारात्मकता को आमंत्रित करते हैं। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर देखने को मिलता है। ऐसा करने से फिजूलखर्ची और गृह क्लेश बढ़ जाते हैं।

किचन स्लैब पर न रखें दवाइयां

कभी भी किचन की स्लैब पर दवाइयों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह ठीक नहीं माना जाता है। खाना बनाने के स्थान के आसपास दवाइयां रखने से एनर्जी का टकराव होता है। माना जाता है कि जिस स्थान पर पूरे परिवार को पोषण प्राप्त होता है, वहां बीमारियों से संबंधित चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

शीशे या रिफ्लेक्टिव ग्लास

किचन की स्लैब के आसपास कभी भी शीशा या कोई रिफ्लेक्टिव ग्लास नहीं रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करना ठीक नहीं होगा। क्योंकि अग्नि तत्व का रिफ्लेक्शन शीशे में होने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। इस कारण से आपको आर्थिक नुकसान, अचानक या फिजूलखर्ची बढ़ने की आशंका हो सकती है।

सफाई वाले ब्रश या झाड़ू

वास्तु एक्सपर्ट मान्या के अमुसार, किचन में घर को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। ऐसे में किचन स्लैब पर गलती से भी गंदे कपड़े, सफाई वाले ब्रश या झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इससे घर की तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है। इसके साथ ही, उन्नति पर भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलता है। इसलिए किचन स्लैब पर गंदे कपड़े और सफाई वाली चीजें न रखें।

खाली अनाज या मसाले के डिब्बे

भूलकर भी किचन की स्लैब पर मसाले या अनाज के खाली डिब्बे न रखें। किसी भी प्रकार का कचरा भी जमा करके न रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार, किचन में डिब्बों को कभी भी पूरा खाली नहीं छोड़ना चाहिए। अनाज से भरे हुए डिब्बे घर में समृद्धि और प्रचुरता को दर्शाते हैं। किचन के छोटेमोटे नियमों का पालन करने से घर में सुखशांति और बरकत बनीं रहती है।
 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply