CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

नशे की हालत में युवक ने अरपा नदी में लगाई छलांग,

नशे की हालत में युवक ने अरपा नदी में लगाई छलांग,

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित छठघाट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे की हालत में एक युवक ने अरपा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुल से गुजर रहे लोग भी रुककर युवक को देखने लगे। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही लोगों ने डायल 112 और तोरवा पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों के नदी में उतरते ही युवक तैरते हुए पुल के नीचे जाकर छिप गया।

जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद युवक को तोरवा थाना पुलिस के हवाले किया गया, जहां मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा होने से छठघाट में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply