IndiaTrending

इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव

इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव

सोने-चांदी की कीमतों में आज भी तेजी आई है। आज दस ग्राम 24 कैरेट सोना 351 रुपए महंगा हो गया है। वहीं एक किलो चांदी कीमत में 1,070 रुपए की तेजी आई है। विशेषज्ञों क अनुसार, सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 80 हजार और चांदी भी 3 लाख रुपए किलो तक जा सकती है।

खबरों के अनुसार, आज दस ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम में 351 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.51 लाख रुपए हो गई है। एक किलो चांदी 1,070 रुपए महंगी होकर 2.29 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, चीन और भारत सहित दुनियाभर के कई देशों के बैंक सोना खरीदने और फेस्टिवल सीजन की बजह से सोना इस साल के आखिर तक 1.80 लाख और चांदी भी 3 लाख रुपए किलो तक जा सकती है।इस साल अब तक सोना 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत में नौ हजार रुपए का इजाफा हुआ है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply