TrendingUttar Pradesh

​Sultanpur Bar Association : जिला जज की निगरानी में 14 अक्टूबर को सुलतानपुर बार एसोसिएशन का मतदान, 15 अक्टूबर को होगी मतगणना

​Sultanpur Bar Association : जिला जज की निगरानी में 14 अक्टूबर को सुलतानपुर बार एसोसिएशन का मतदान, 15 अक्टूबर को होगी मतगणना

सुलतानपुर, अमृत विचार। जिला बार एसोसिएशन सुलतानपुर के निर्वाचन वर्ष 202627 के लिए एल्डर्स कमेटी चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दूबे ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 29 सितंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची पर आपत्ति दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक दीवानी संघ भवन में दर्ज कराई जा सकेगी।

एल्डर्स कमेटी के अनुसार 30 सितंबर को सुबह 11:30 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। नामांकन पत्रों की बिक्री एक अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। नामांकन पत्र तीन अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे। पांच अक्टूबर को सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 11 से 12 बजे तक आपत्तियां ली जाएंगी तथा दोपहर 12 से एक बजे तक उनका निस्तारण किया जाएगा।

14 अक्टूबर को मतदान, 15 को मतगणना

नामांकन पत्रों की वापसी दोपहर दो से तीन बजे तक होगी। छह अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान दीवानी संघ भवन में कराया जाएगा। इसके बाद 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होकर अंतिम परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही बार चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है।

जानिए क्या बोले वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा

वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया जिला जज  की निगरानी मे बार एसोसिएशन का चुनाव एल्डर्स कमेटी के सहयोग से होगा। शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी चैयरमैन ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति पैन ड्राइव  समेत अन्य संबंधित साक्ष्य जिला जज सुनील कुमार को सौपे।  वही आदेश की प्रति एसपी व शहर कोतवाल को भी दी गई है । शुक्रवार को जिला जज ने एसपी विनीत जायसवाल को तलब कर  उन्हे आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply