TrendingUttar Pradesh

​PDA Rath Yatra : अखिलेश की पीडीए रथ यात्रा पर अजय राय का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस कर रही अपना काम, चुनाव प्रचार के लिए….

​PDA Rath Yatra : अखिलेश की पीडीए रथ यात्रा पर अजय राय का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस कर रही अपना काम, चुनाव प्रचार के लिए….

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी की ‘पीडीए रथ’ यात्रा के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभियान तेज किए जाने के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए कोई भी कहीं भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार अपना काम कर रही है और जनता के सुखदुख में मजबूती से खड़ी है। अजय राय ने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और राहुल गांधी लगातार देश से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं।

अजय राय ने कहा, “कोई भी चुनाव प्रचार के लिए कहीं भी जा सकता है। हम निश्चित रूप से अपना काम कर रहे हैं। हम लोगों के सुखदुख में मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।” उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उनकी ओर देख रहा है और वह देश से जुड़े मुद्दों तथा जनता से जुड़े सवालों को मजबूती से उठा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने लखनऊ से शुरू की पीडीए रथ यात्रा

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर ‘पीडीए रथ’ अभियान शुरू किया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ से इसकी शुरुआत की थी। गुरुवार को रथ यात्रा रायबरेली पहुंची। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मतदान के समय पीडीए के लोग मिलकर भाजपा को हराने का काम करेंगे।

सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

वहीं, अजय राय की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मूसलाधार बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास डटे रहे।

अजय राय भी कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास करते नजर आए। पुलिस ने उन्हें नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन कर रहे अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले जाया गया।प्रदर्शन के दौरान अजय राय ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और कांग्रेस जनता के अधिकारों तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply