
अमृत विचार, लखनऊ: ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026’ में अगर आपको यह देखना हो कि नया उत्तर प्रदेश कैसे गढ़ रहा है अपना मुकद्दर, तो बस इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के ‘UPSDM पवेलियन’ का रुख कर लीजिए। शुक्रवार को जब व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया, तो वहां एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जहाँ परंपरा, तकनीक और युवाओं के नए आइडियाज का ज़बरदस्त मिलन हो रहा था। इस मौके पर विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम और मिशन निदेशक पुलकित खरे की मौजूदगी ने इस पहल के मायने और बढ़ा दिए।
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’: आपके पास है कोई कमाल का आईडिया?
उद्घाटन की रस्म के तुरंत बाद मंत्री जी ने ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ पोर्टल को लॉन्च करके युवाओं को बड़ा मंच दे दिया। 10 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुरू हुए इस चैलेंज में अब कोई भी युवा, छात्र, स्टार्टअप या आम नागरिक अपने धांसू प्रोजेक्ट्स और आइडियाज सीधे पेश कर सकता है। सीधा फंडा है—नवाचार लाओ, आत्मनिर्भर बनो!
https://twitter.com/UPSDMOfficial/status/2103361899022999757?s=20
16 हुनर live: देखकर नहीं, ‘खुद करके’ सीखा लोगों ने!
इस बार पवेलियन में सिर्फ शोपीस नहीं सजाए गए थे, बल्कि 16 अलगअलग कौशलों का लाइव डेमो चल रहा था। पारंपरिक हथकरघा की कारीगरी से लेकर आधुनिक डिजिटल हुनर तक, लोग सिर्फ मुआयना नहीं कर रहे थे बल्कि DIY एक्टिविटीज में खुद हाथ आजमाकर चीजें बना रहे थे। क्राफ्ट और तकनीक को लाइव हाथों से ढलते देखना दर्शकों के लिए सबसे बड़ा खिंचाव साबित हुआ।
‘स्किल मंच’ पर गूंजी हंसी और सुर, एमिटी के युवाओं ने जमाया रंग
पवेलियन की सबसे नई और हिट पहल रही—’स्किल मंच’। पहली बार शुरू हुए इस टैलेंट अरीना में पहले ही दिन एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने ऐसा कब्जा जमाया कि दर्शक झूम उठे। किसी ने अपनी आवाज के जादू से समां बांध दिया, तो किसी ने अपने लट्ठमार जोक्स और स्टैंडअप कॉमेडी से पूरे हॉल को ठहाकों से गुजार दिया।
व्यापार और उद्योग के इस महाकुंभ में UPSDM का यह पवेलियन पहले ही दिन युवाओं के हुनर और उमंग की सबसे पक्की पहचान बनकर उभरा है!
रिपोर्ट : दरख्शां कदीर सिद्दीकी
यह भी पढे :



