India

​Premanand Maharaj News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरा, सिर-शरीर पर गंभीर चोट, प्राइवेट पार्ट कटा मिला

:  के राधा केली कुंज आश्रम में एक साधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रसिक दुलारी शरण के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वह आश्रम की चौथी मंजिल से नीचे गिर गया था। गंभीर चोट लगने के बाद उसे ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना कोतवाली क्षेत्र के गुरु कृपा कुंज की बताई जा रही है। बताया गया कि सुबह करीब 10:30 बजे साधक चौथी मंजिल से नीचे गिरा। हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

​Premanand Maharaj News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरा, सिर-शरीर पर गंभीर चोट, प्राइवेट पार्ट कटा मिला

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद आश्रम से जुड़े लोग साधक को गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस को घटना की जानकारी बाद में मिली। मृतक का वास्तविक नाम दीपक लोधी बताया जा रहा है और वह मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के मथुरा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी किए जाने की बात सामने आई है।

कमरे से ग्राइंडर मिलने की भी बात

घटना के बाद साधक के शरीर पर गंभीर चोटों के अलावा निजी अंग पर भी चोट होने की जानकारी सामने आई है। उसके कमरे से एक ग्राइंडर मिलने की बात भी कही जा रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि हत्या समेत अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

आश्रम की गतिविधियों को लेकर भी उठ रहे सवाल

इस घटना के बीच आश्रम की व्यवस्थाओं और वहां चल रही गतिविधियों को लेकर भी कुछ दावे सामने आए हैं। सूत्रों के हवाले से आश्रम के अध्यक्ष नवल किशोरी शरण पर कुछ साधकों को नियमों के नाम पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि पिछले कुछ समय में कई साधक आश्रम छोड़ चुके हैं।

इसके अलावा, संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े कुछ कार्यक्रम पिछले कुछ महीनों से स्थगित होने की बात भी कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आश्रम में आपसी विवाद की स्थिति होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से प्रेमानंद महाराज वृंदावन के केली कुंज आश्रम के बजाय मांट क्षेत्र स्थित यमुना बिहार कुंज आश्रम में रह रहे हैं। फिलहाल पुलिस साधक की मौत के मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी, हादसा या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। 

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply