TrendingUttar Pradesh

​Ghaziabad Prachi Death: दो दिन पहले जीते थे दो गोल्ड, फिर 12वीं मंजिल से गिरकर हुई 14 साल की प्राची की मौत

​Ghaziabad Prachi Death: दो दिन पहले जीते थे दो गोल्ड, फिर 12वीं मंजिल से गिरकर हुई 14 साल की प्राची की मौत

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी के टावर जी में 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद 14 वर्षीय प्राची की मौत हो गई। प्राची कक्षा 9 की छात्रा थी और कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित सीबीएसई नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर लौटी थी।

कपड़े लेने गई थी बालकनी में

परिजनों के मुताबिक, 25 सितंबर की रात प्राची बालकनी से कपड़े लेने गई थी। इसी दौरान वह अचानक 12वीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राची का परिवार राजनगर रेजिडेंसी के टावर जी की 12वीं मंजिल पर रहता है। उसके पिता सुरेश चंद्र मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हादसे के वक्त फ्लैट में प्राची की छोटी बहन, मां और दादादादी भी मौजूद थे।

दो दिन पहले जीते थे दो गोल्ड मेडल

परिवार के अनुसार, प्राची पढ़ाई के साथ खेल और संगीत में भी रुचि रखती थी। दो दिन पहले ही उसने महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित सीबीएसई नेशनल रस्सी कूद प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते थे।

उसने डबल डच पेयर फ्री स्टाइल और डबल डच सिंगल फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल हासिल किया था। मेडल जीतकर घर लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद हुए हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं।

हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटा रही है।

ACP जियाउद्दीन अहमद के अनुसार, 25 सितंबर को नंदग्राम पुलिस स्टेशन को राजनगर एक्सटेंशन की राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरने के बाद 14 वर्षीय लड़की की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची की मौत हादसे में हुई या उसने आत्महत्या की। दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मौके पर कानूनव्यवस्था सामान्य है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply