IndiaTrending

घर की चुनाई छोड़, ‘परांदे विच दिल अटका’ गाने पर नाचने लगें मिस्त्री, लोग बोले- अब पता चला काम में देरी का राज!

घर की चुनाई छोड़, ‘परांदे विच दिल अटका’ गाने पर नाचने लगें मिस्त्री, लोग बोले- अब पता चला काम में देरी का राज!

घर बनवाना कोई आसान काम नहीं है. मकान की नींव से लेकर दीवारों की चुनाई और फिर प्लास्टर तक, हर काम में काफी समय और मेहनत लगती है. ऐसे में जब घर में काम चल रहा हो तो मालिक की नजर अक्सर इस बात पर रहती है कि काम समय पर पूरा हो जाए. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देखकर शायद घर बनवाने वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वायरल हो रहे वीडियो में चार मिस्त्री घर की चुनाई का काम करते नजर आ रहे हैं. तभी वहां गाना बजने लगता है और सभी मिस्त्री काम को कुछ देर के लिए छोड़कर डांस करने लगता है. ‘परांदे विच दिल अटका’ गाने पर उनका डांस करने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब समझ आया कि मिस्त्री भाईयों का काम समय पर क्यों खत्म नहीं होता.

दरअसल, वायरल वीडियो में घर की दीवार पर चुनाई का काम चल रहा है. सभी अपने काम में लगे हुए दिखाई देते हैं. हाथ में काम का सामान है और सामने दीवार पर चुनाई की जा रही है. सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन जैसे ही गाने की धुन सुनाई देती है, माहौल अचानक बदल जाता है.सभी अपना काम रोककर गाने पर थिरकना शुरू कर देते हैं. वो पूरे उत्साह के साथ डांस करते दिखाई देते हैं. वीडियो की सबसे मजेदार बात यही है कि मिस्त्री काम के बीच ही डांस करने लगते हैं. ऐसा लग रहा है जैसे गाना सुनते ही उनका ध्यान चुनाई से हटकर डांस पर चला गया हो. ‘परांदे विच दिल अटका’ की धुन पर मिस्त्री भाईयों का डांस को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों को यह वीडियो इसलिए पसंद आया क्योंकि इसमें काम के बीच एक छोटा सा मजेदार पल देखने को मिलता है.

लोगों ने कहा- अब समझ आया काम में देरी का राज
इस वीडियो को @bablukhan8362 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. शेयर करते ही ये वीडियो तुरंत वायरल हो गया. खबर लिखे जाने तक इसे 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 6 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है. लोग इसपर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा – “अब पता चला काम में देरी का राज.” दूसरे ने लिखा- “पुरी टीम का एक ही जगह सिलेक्शन हो गया.” तिसरे ने लिखा- “मस्ती के साथ काम बहुत जल्दी होता है यार.” एक यूजर ने उनके लिए चिंता जताते हुए लिखा- “आराम से, कहीं आप लोग गिर न जाएं.

 



contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply