Kanpur Case: में करोड़पति दवा की हत्या की जांच में परिवार के भीतर चल रही लंबे समय की कलह और तनाव की परतें धीरे धीरे खुलते जा रही है। पुलिस ने बताया कि, पितापुत्र के बीच रिश्ते खराब हो चुके थे और पारिवारिक विवाद लगातार बढ़ रहा था। जांच में बेटे सुब्रत पर हत्या की साजिश रचने का आरोप सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, सुब्रत के मन में पिता के प्रति नाराजगी उस वक्त और बढ़ गई, जब उसकी मां पुनीता पति से अलग होकर अपनी बेटी के साथ रहने लगीं। परिवार के अनुसार, विनीत की निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर घर में लंबे समय से तनाव था। यही पारिवारिक खींचतान धीरेधीरे गंभीर विवाद में बदलती गई। पुलिस की पूछताछ में सुब्रत ने दावा किया कि उसकी मां ने उससे कहा था ‘इनका कुछ करो।’ हालांकि, इस बयान और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के तथ्यों और आगे की कानूनी प्रक्रिया से होनी है।
की कहानी में 5 प्रमुख किरदार
1. विनीत मिनोचा
विनीत कानपुर के बिरहाना रोड स्थित दवा मार्केट में फार्मा ट्रेडर्स चलाते थे। वह दवाओं के थोक और फुटकर कारोबार से जुड़े थे। उनकी दुकान पर करीब 23 कर्मचारी काम करते थे। कारोबार का सालाना टर्नओवर करीब 50 से 60 करोड़ रुपये बताया गया है। विनीत इंदिरा नगर की पॉश सोसायटी रतन ऑर्बिट के एक लग्जरी फ्लैट में बेटे सुब्रत, बहू शालू और पोते श्रीजय के साथ रहते थे।
2. बेटा सुब्रत
पुलिस ने सुब्रत को हत्याकांड की साजिश का मुख्य आरोपी बताया है। उसने कानपुर के अलगअलग स्कूलों से आठवीं तक पढ़ाई की, इसके बाद नैनीताल से इंटरमीडिएट और आगे की पढ़ाई की। साल 2020 में उसकी शादी लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी शालू से हुई थी। सुब्रत के मुताबिक, मां के पिता से अलग होने के बाद उसके मन में पिता को लेकर नाराजगी बढ़ती गई। उसका मानना था कि पिता के व्यवहार की वजह से उसकी मां को अलग रहना पड़ा।
3. बहू शालू
शालू लखनऊ के ठाकुरगंज की रहने वाली हैं और बड़े दवा कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी सुब्रत से 2020 में अरेंज मैरिज हुई थी। पुलिस के मुताबिक, सुब्रत को शक था कि उसके पिता उसकी पत्नी शालू को गलत नजर से देखते थे। एक बार कार में विनीत का हाथ शालू के शरीर से टच हो गया था, जिसके बाद सुब्रत नाराज हो गया। हालांकि, शालू ने पुलिस को बताया कि यह जानबूझकर नहीं हुआ था। उनके मुताबिक, विनीत ने उनके साथ कभी गलत हरकत या छेड़छाड़ नहीं की। शादी के बाद घर में ससुर की रोकटोक और कुछ बंदिशों को लेकर शालू और सुब्रत के बीच भी तनाव रहता था। इसी वजह से शालू और विनीत के बीच कई बार कहासुनी होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, विनीत ने घर में कैमरे भी लगवा रखे थे। सुब्रत और शालू को लगता था कि उन पर नजर रखी जा रही है। इससे परिवार के भीतर तनाव और बढ़ गया।
4. नौकर विशाल गौतम
विशाल गौतम लाला बाजार इलाके के स्लम क्षेत्र में रहता है। उसके परिवार में मां और एक छोटा भाई हैं, जबकि पिता अलग रहते हैं। उस पर कई लाख रुपये का कर्ज होने की बात भी सामने आई है। विशाल ने 2010 से 2022 तक विनीत मिनोचा के मेडिकल स्टोर पर काम किया था। चोरी के आरोप में विनीत ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई कि जिस चोरी के मामले में विशाल की नौकरी गई, उसमें सुब्रत की भूमिका होने की बात कही जा रही है। इसी वजह से सुब्रत और विशाल के बीच नजदीकी बढ़ी। बाद में शालू और सुब्रत घर के काम के लिए भी विशाल को बुलाने लगे। पुलिस के मुताबिक, विशाल के साथ सुब्रत की नजदीकी को विनीत पसंद नहीं करते थे। जांच में यही रिश्ता आगे चलकर हत्या की साजिश से जुड़ने की बात सामने आई है।
ये भी पढ़ें:
5. मां पुनीता
विनीत और उनकी पत्नी पुनीता के रिश्ते लंबे समय से अच्छे नहीं थे। सुब्रत के मुताबिक, पिता की निजी जिंदगी और कथित रिश्तों से परेशान होकर पुनीता ने उनसे अलग रहने का फैसला किया। इसके बाद वह करीब सात साल से गुरुग्राम में रहने वाली अपनी बेटी शुभांगी के साथ रह रही थीं। सुब्रत का दावा है कि मां के अलग होने के बाद उसके मन में पिता के प्रति नाराजगी गहरी होती चली गई।
ये भी पढ़ें:
ऐसे बढ़ती गई पितापुत्र के बीच दूरी
पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक, परिवार में तनाव किसी एक घटना की वजह से नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे विवादों के कारण बढ़ता गया। मां का अलग रहना, पिता की निजी जिंदगी को लेकर नाराजगी, पत्नी को लेकर सुब्रत का शक और घर में निगरानी की आशंका जैसे मुद्दों ने पितापुत्र के रिश्ते में दूरी बढ़ाई। इसी बीच सुब्रत की विशाल गौतम से नजदीकी भी बढ़ती गई। पुलिस अब इसी कड़ी को हत्या की कथित साजिश से जोड़कर जांच कर रही है। अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि करोड़ों रुपये के कारोबार वाले इस परिवार में विवाद आखिर हत्या की साजिश तक कैसे पहुंचा और विनीत मिनोचा की मौत के बाद उनके करोड़ों के कारोबार की जिम्मेदारी कौन संभालेगा?
ये भी पढ़ें:



