IndiaTrending

कुदरा लेक पर भारतीय परिवार की शेख मोहम्मद बिन राशिद से मुलाकात, वीडियो हुआ वायरल

Dubai Kudra Lake Indian Family Meets Sheikh Mohammed Bin Rashid Viral Video

Dubai Kudra Lake : दुबई के साईह अल सलाम रेगिस्तान में स्थित कुदरा लेक अपनी शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। हाल ही में यहां घूमने आए भारतीय परिवार के लिए यह जगह जिंदगी भर की याद बन गई।

सौरभ जैन अपने परिवार के साथ वीकेंड बिताने पहुंचे थे, तभी उनकी मुलाकात दुबई के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum से हो गई। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sourabh Jain (@sadharan_sa_sourabh)

दुबई के शासक की सादगी

वीडियो में देखा जा सकता है कि शेख मोहम्मद अपनी कार से गुजर रहे थे। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के कार की खिड़की नीचे की और परिवार से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से मुस्कुराकर बात की, उन्हें आशीर्वाद दिया और फोटो खिंचवाने के लिए भी कहा।

सौरभ जैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक साधारण वीकेंड उस समय यादगार बन गया, जब शेख मोहम्मद के अपनेपन ने उनके परिवार को खास पल दे दिया। बच्चों के लिए यह एक सामान्य मुलाकात थी, लेकिन परिवार के लिए यह जीवनभर की याद बन गई।

लोहों ने की शेख मोहम्मद की जमकर तारीफ

इस वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे “लाखों का सपना” बताया। किसी ने लिखा कि इतने बड़े नेता से इस तरह मिलना किस्मत की बात है।

यह मुलाकात इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि शेख मोहम्मद अपनी सादगी और जनता से सीधे जुड़ने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कुदरा लेक दुबई का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां दिल के आकार का ‘लव लेक’, कैंपिंग, बर्ड वॉचिंग और लंबा साइक्लिंग ट्रैक पर्यटकों को आकर्षित करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply