CrimeIndiaTrending

‘नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत.?

‘नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत.?

नगालैंड के मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों में पिछले दो दिनों में कथित जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई। चौंकाने वाली बात ये है कि नगालैंड में पिछले 3 दशक से ज्यादा समय से शराबबंदी कानून लागू है।

पुलिस के मुताबिक, मोकोकचुंग में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि तुएनसांग में 11 लोगों की जान गई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। SSP वेसुप्रा केजो ने बताया कि ASP आई बंगलांग चांग लीड करेंगे। ये SIT इतने लोगों की मौत की वजह की जांच करेगी और जहरीली शराब से जुड़े लोगों का पता लगाएगी।

गुवाहाटी भेजे गए सैंपलजांच के लिए सैंपल को गुवाहाटी भेजा गया, ताकि मौत की असली वजह का पता लग सके। पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी की है। अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि शराब की 3000 से ज्यादा बोतलों को भी जब्त किया गया है।

नगालैंड में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है। पुलिस ने लोगों को अवैध शराब न पीने की दी है। उन्होंने अपील की है कि जिन लोगों को शराब पीने के बाद चक्कर, आंखों से कम दिखना, सांस लेने में दिक्कत या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हों, वे तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply