Jhiram Kand: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और झीरम नक्सली हमले से प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान झीरम घटना से जुड़े मामलों में न्याय की मांग और आगे की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखेंगे।

बैठक में कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहे।
झीरम पीड़ित परिवारों की ओर से उमेश पटेल, अनिता योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र मुदलियार, शिव सिंह ठाकुर, छविंद्र कर्मा और मलकीत सिंह गैन्दू सहित अन्य लोग बैठक में शामिल हुए।
खबर अपडेट हो रही है…



