TrendingUttar Pradesh

​सीतापुर दुष्कर्म मामला::हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को किया सभी आरोपों से मुक्त

​सीतापुर दुष्कर्म मामला::हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को किया सभी आरोपों से मुक्त

लखनऊ,अमृत विचार: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सीतापुर में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को राहत देते हुए सभी आरोपों से आरोप मुक्त कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के साक्ष्यों से ही कथित दुष्कर्म पीड़िता व सांसद के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहमति से विवाहेतर संबंध के संकेत मिलते हैं। ऐसे में विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप मजबूत नहीं लगता।

हाईकोर्ट की बड़ी राहत: सांसद राकेश राठौर सभी आरोपों से मुक्त

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सीतापुर में दर्ज दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को राहत देते हुए सभी आरोपों से आरोप मुक्त कर दिया है। न्यायालय ने ट्रायल कोर्ट का 5 मई 2025 का आदेश निरस्त करते हुए सांसद की उन्मोचन अर्जी मंजूर कर ली है।

कोर्ट की टिप्पणी: दो परिपक्व व्यक्तियों के बीच थे सहमति से संबंध

न्यायालय ने कहा कि अभियोजन के साक्ष्यों से ही कथित पीड़िता और सांसद के बीच लंबे ऐसे चले आ रहे सहमति से विवाहेतर संबंध के संकेत मिलते हैं। कोर्ट ने माना कि यह स्थिति ‘विवाह का झांसा देकर संबंध बनाने’ के आरोप के विपरीत है और ऐसे आधारहीन आरोपों पर आपराधिक कार्यवाही जारी रखना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा।

वर्ष 2020 का था मामला, जनवरी 2025 में दर्ज हुई थी एफआईआर

कथित पीड़िता ने जनवरी 2025 में सीतापुर के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि वर्ष 2020 में राठौर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पत्नी को तलाक देकर शादी करने का भरोसा देकर संबंध बनाए। ट्रायल कोर्ट ने सांसद की उन्मोचन अर्जी खारिज कर दी थी, जिसे अब हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply