TrendingUttar Pradesh

​Shravasti Encounter: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​Shravasti Encounter: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

श्रावस्ती, अमृत विचार। श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद घटना के दौरान पहने गए कपड़ों की बरामदगी के लिए ले जाते समय उप निरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सीएचसी भिनगा में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सरकारी पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, 200 रुपये नकद और घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।

जंगल में बकरी चराने गई बालिका से हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव की 10 वर्षीय बालिका जंगल में बकरी चराने गई थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं, जो लगातार उसकी तलाश कर रही थीं।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भरथा बेलभरिया गांव निवासी शंकर पुत्र जगदीश के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कपड़े बरामद कराने ले जाते समय छीनी सरकारी पिस्टल

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना के दौरान पहने गए कपड़ों की बरामदगी के लिए उसे ले जाया जा रहा था। वापसी के दौरान भिनगालक्ष्मणपुर मार्ग पर ग्राम रेहली यात्री प्रतीक्षालय के पास आरोपी ने उप निरीक्षक अनुराग सिंह की सरकारी पिस्टल छीन ली।

इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायरिंग की। पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई।

सरकारी पिस्टल, कारतूस और कपड़े बरामद

गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी भिनगा में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उप निरीक्षक की छीनी गई सरकारी पिस्टल, उसकी मैगजीन, 10 कारतूस में से छह जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा 200 रुपये नकद और घटना के दौरान आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply