India

​CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कांग्रेस और सपा पर भड़के, कहा- हरकतें सुधारें, चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाना ठीक नहीं

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर छिड़े विवाद के बीच लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि SIR की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस, सपा, राजद समेत विपक्षी दल हायतौबा मचा रहे हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

​CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कांग्रेस और सपा पर भड़के, कहा- हरकतें सुधारें, चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाना ठीक नहीं

लोकतंत्र को कमजोर करने की मंशा से हैरान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और हर संवैधानिक संस्था को कटघरे में खड़ा करके भारत की बदनामी कर रहे हैं। इनकी लोकतंत्र को कमजोर करने की मंशा हैरान करने वाली है। अपनी गैरजिम्मेदाराना हरकतों को कंट्रोल करें। लोकतंत्र में हिंसा, तोड़फोड़ और दुष्प्रचार के लिए कोई जगह नहीं है।

‘जीत गए तो बढ़िया, हारे तो EVM दोषी’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विपक्षी दल अगर चुनाव जीतें तो यह उनका पुरुषार्थ है। लेकिन भ्रष्टाचार, धांधली, घटिया नीति और अराजकता के चलते जनता इन्हें खारिज करे तो चुनाव आयोग और EVM को दोषी ठहराते हैं। इन दलों को अपने बचकाने बयानों को लेकर चिंतन करना चाहिए।

‘SIR को लेकर भ्रम फैलाया गया’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। इन्होंने SIR को लेकर भ्रम फैलाया है। SIR पहली बार नहीं हुआ है। 1952, 1957, 1961, 196566, 2003 में भी SIR हुआ।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply