TrendingUttar Pradesh

​यूपी के किसानों के काम की खबर, 251 मंडियां एगमार्कनेट 2.0 से लिंक; मिलेंगे मंडी भाव के अपडेट

​यूपी के किसानों के काम की खबर,  251 मंडियां एगमार्कनेट 2.0 से लिंक; मिलेंगे मंडी भाव के अपडेट

लखनऊ, अमृत विचार। राज्य मंडी परिषद ने डिजिटल व्यवस्था में एक और कदम बढ़ाते हुए ईमंडी पोर्टल को केंद्र के एगमार्कनेट 2.0 पोर्टल से लिंक कर दिया है। इससे उत्तर प्रदेश के किसान देश भर की मंडियों में उपज के भाव और हो रही आवक से पलपल अपडेट रहेंगे। किस मंडी में क्या उपज का भाव चल रहा, क्या उतारचढ़ाव आया, कितनी आवक हुई ये सब जानकारी उनके मोबाइल पर मिलेगी।
 
क्या है एगमार्कनेट 2.0 पोर्टल

एगमार्कनेट 2.0 पोर्टल राष्ट्रीय कृषि बाजार सूचना नेटवर्क है। जो मंडियों के भाव और आवक को दर्शाता है। इसमें रोजाना आटोमेटिक उपज के दाम अपलोड होंगे। जबकि पुरानी व्यवस्था में मंडियां एगमार्क नेट पर दैनिक भाव अपडेट करती थी, इसमें त्रुटि तथा विलंब होने की संभावना बनी रहती थी। साथ ही प्रत्येक जिंस का भाव अपडेट करने में कठिनाई होती थी। इसमें पारदर्शिता नहीं थी। 

कैसे देता है किसानों को लाभ 

इस वजह से किसानों में जानकारी का अभाव रहता था। अब एगमार्कनेट 2.0 में मंडी के व्यापारी जैसे ही ऑनलाइन 6 आर प्रपत्र जारी करेंगे उपज के दाम ऑटोमेटिक पोर्टल पर अपलोड हो जाएंगे। इसी तरह आवक की जानकारी भी पोर्टल पर रहेगी। 

उपज के विपणन से जुड़े ले सकेंगे किसान 

इस नई व्यवस्था से प्रदेश की सभी 251 मंडियों के किसान बाजार का रुख समझकर अपनी उपज के विपणन से जुड़े निर्णय बेहतर ढंग से ले सकेंगे। प्रदेश की सभी 251 मंडी देश के कृषि बाजार सूचना नेटवर्क एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ना बड़ी उपलब्धि है। 

मंडी में पारदर्शिता और कार्य होंगे बेहतर 

राज्यमंडी परिषद के निदेशक जितेन्द्र प्रताप सिंह, ने बताया कि इसे कृषि मंत्रालय ने सराहा है। नई व्यवस्था से किसानों को बेहतर बाजार सूचना उपलब्ध होंगी और मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। व्यापारियों को भी अलगअलग बाजारों की स्थिति समझने में सुविधा होगी। 
 

ये भी पढ़ें : 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply