CrimeIndiaRajasthanTrending

जयपुर में 6 माह की गर्भवती: महिला का शव घर में दबा मिला, लिव-इन पार्टनर फरार; मकान मालिक को ऐसे चला पता.

जयपुर में 6 माह की गर्भवती: महिला का शव घर में दबा मिला, लिव-इन पार्टनर फरार; मकान मालिक को ऐसे चला पता.

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बिंदायका इलाके में किराए के मकान के अंदर करीब छह महीने की गर्भवती महिला का शव मिट्टी के नीचे दबा मिला। घटना का पता तब चला जब मकान मालिक घर पर पहुंचा और अंदर से तेज बदबू आने पर उसे शक हुआ।

जांच के दौरान महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की रहने वाली किरन के रूप में हुई है। वहीं, मकान में उसके साथ रहने वाला प्रवेश नाम का युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घर के अंदर से आ रही थी बदबू

मामला बिंदायका क्षेत्र के एक किराए के मकान का है। बताया गया कि प्रवेश ने यह मकान किराए पर लिया था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था।

कुछ समय बाद जब मकान मालिक वहां पहुंचा तो उसे घर के अंदर से तेज बदबू महसूस हुई। शक होने पर उसने घर की तलाशी ली तो वहां मिट्टी के नीचे दबा हुआ शव दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

करीब छह महीने की गर्भवती थी महिला

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतका की पहचान किरन के रूप में हुई है। बताया गया कि वह करीब छह महीने की गर्भवती थी।

पुलिस के अनुसार, शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। हालांकि महिला की मौत किस वजह से हुई और उसकी हत्या किस तरीके से की गई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

प्रवेश की तलाश में जुटी पुलिस

जांच में यह बात भी सामने आई कि किरन और प्रवेश पति-पत्नी नहीं थे। बताया गया कि किराए का मकान लेते समय दोनों ने खुद को दंपती बताया था।

घटना सामने आने के बाद से प्रवेश फरार है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है और यह पता

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply