CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

गोरखपुर में बातचीत के बहाने युवक को बुलाया, फिर मारी गोली; चौराहे पर मची अफरा-तफरी, तीन हिरासत में.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार रात गोलीकांड से सनसनी फैल गई। माया बाजार चौराहे पर 29 वर्षीय नमन गुप्ता को कथित तौर पर बातचीत के बहाने बुलाया गया और इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायल नमन को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

पुलिस ने मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य नामजद आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

बातचीत के लिए बुलाने के बाद हुआ हमला

मामला रविवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। माया बाजार निवासी नमन गुप्ता को बातचीत करने के लिए चौराहे पर बुलाया गया था।

नमन की मां रीता देवी की शिकायत के

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply