TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ क्राइम: पत्नी से हुआ था झगड़ा, सुबह घर से 300 मीटर दूर मिली लाश; पैरों पर करंट के निशान

​लखनऊ क्राइम: पत्नी से हुआ था झगड़ा, सुबह घर से 300 मीटर दूर मिली लाश; पैरों पर करंट के निशान

लखनऊ, अमृत विचार: मंगलवार की सुबह लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब 25 साल के एक युवक का शव उसके घर से चंद कदमों की दूरी पर लावारिस हालत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सचिन यादव उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रैक्टर चलाता था। घटनास्थल पर मिले शव के पैरों के तलवों पर बिजली के करंट से झुलसने जैसे निशान मिले हैं। इन निशानों को देखकर आसपास के इलाके में तरहतरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

घूमने से मना करने पर अकेला निकला था सचिन

परिजनों के मुताबिक सचिन सोमवार दोपहर घर आया था और उसने अपनी पत्नी आयुषी से बाहर घूमने चलने को कहा था। पत्नी के इनकार करने के बाद वह अकेले ही घर से निकल गया और रात भर वापस नहीं आया। मंगलवार तड़के करीब 5 बजे पड़ोस के रहने वाले रमेश ने अपने मकान की दीवार के पास सचिन को अचेत देखा। पास जाकर जांच की गई तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

गांव में हत्या की चर्चा, पुलिस बोली पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

पैरों पर निशान देखकर स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। गांव में किसी संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने की भी चर्चा है, हालांकि परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ नामजद शिकायत नहीं दर्ज कराई है। दूसरी ओर, पुलिस ने किसी को भी हिरासत में लेने की बात से इनकार करते हुए कहा है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply