DharamIndia

​Mercury Retrograde: बुध की उल्टी चाल से 3 राशियों की बढ़ेगी भागदौड़, खर्च और सेहत को लेकर रहें सतर्क

ग्रहों के राजकुमार बुध जल्द ही वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध की राशि परिवर्तन करने के साथ ही उनका मार्गी और वक्री होना भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध की वक्री चाल कुछ राशि वालों के लिए परेशनियां बढ़ा सकता है।

​Mercury Retrograde: बुध की उल्टी चाल से 3 राशियों की बढ़ेगी भागदौड़, खर्च और सेहत को लेकर रहें सतर्क

इस दौरान बुध उल्टी चाल से गोचर करते हैं। इतना ही नहीं, इसका नकारात्मक प्रभाव कुछ जातकों के करियर, कारोबार और प्रेम जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस अवधि में बनते हुए काम बिगड़ने के साथ ही जीवन में कई तरह के उतारचढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

इस अवधि में जातक अपने फैसले सोचसमझकर लें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। आइए आपको बताते हैं बुध की उल्टी चाल किन राशि वालों की परेशनियों का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि

इस अवधि में कर्क राशि के जातकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है और काम बनतेबनते बिगड़ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों सामने आ सकती हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी लोगों की सलाह की अनदेखी करने से बचें। निवेश के मौके आपके हाथ से जा सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है।

तुला राशि

बुध की वक्री चाल तुला राशि के लोगों के लिए भागदौड़ बढ़ा सकती है। इस अवधि में कामकाज के सिलसिले में अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे धन खर्च बढ़ने की संभावना है। इस अवधि में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। यात्रा के समय सामान और सेहत का खासा ध्यान रखें। आर्थिक मामले में सोचसमझकर फैसले लें और अनावश्यक खर्चों से बचें। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होंगी।

मकर राशि

इस अवधि में मकर राशि के जातकों अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। वर्कप्लेस में कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों और भौतिक सुखसुविधाओं से संबंधित फैसले भी सोचसमझकर फैसले लें। इस दौरान आपकी माता की सेहत खराब हो सकती है, जिससे आप परेशान रह सकते हैं। जल्दबाजी में किया गया निवेश या अनावश्यक खर्च आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। मकर राशि के जातक किसी भी प्रकार का कार्य में शॉर्टकट न लें। नियमों के उल्लंघन करने से बचें। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply