BusinessIndia

​शाहरुख खान से कितने गरीब हैं जैकी चैन, जिनकी उड़ी मौत की अफवाह

​दिनभर से ग्लोबल स्टार जैकी चैन की मौत को लेकर कई तरह की खबर नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में देखने को मिल रही है. वैसे इस खबर को अभी तक एक अफवाह की संज्ञा दी गई है. इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हो सकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीते 5 दशकों से फिल्मी दुनिया से जुड़े रहने वाले जैकी के पास कितनी दौलत है. एशिया के सबसे बड़े सुपर स्टार होने के बाद भी उनकी दौलत शाहरुख खान के मुकाबले में कितनी कम है? ये तमाम ऐसी बाते हैं, जिनके बारे में लोगों को पता नहीं है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर जैकी चैन के पास कितनी दौलत है और वो शाहरुख खान के मुकाबले में कितने गरीब हैं.

​शाहरुख खान से कितने गरीब हैं जैकी चैन, जिनकी उड़ी मौत की अफवाह

कितनी दौलत के मालिक हैं जैकी चैन?

अगर बात हॉलिवुड और एशिया के बड़े सुपरस्टार जैकी चैन की दौलत की बात करें तो कोई आधिकारिक जानकारी हासिल नहीं हो सकी है. लेकिन सेलेब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई गई है. जो कि हॉलिवुड के कई सुपरस्टार के मुकाबले में काफी कम है. अगर बात एक फिल्म के लिए फीस की करें तो 15 मिलियन डॉलर लेते हैं, अगर इसे रुपए में कैलकुलेट करें तो 143 करोड़ रुपए से ज्यादा देखने को मिल रहा है. 72 साल की उम्र में भी उनकी फीस एशिया के बाकी फिट और कम उम्र के एक्टर्स के मुकाबले में ज्यादा देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी है. जिसका नाम JCE मूवीज लिमिटेड है. इसके अलावा, चैन कई दूसरी प्रोडक्शन कंपनियों और पूरे चीन में सिनेमाघरों की एक चेन के मालिक भी हैं. उन्होंने अपनी कपड़ों की लाइन और कई तरह के फ़ूड प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं. जैकी चैन चैरिटी के कामों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जरूरतमंदों को काफ़ी दान भी देते हैं.

शाहरुख खान की नेटवर्थ

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, शाहरुख खान की अनुमानित संपत्ति अभी 10,000 करोड़ रुपए यानी करीब 1 बिलियन डॉलर के करीब है. इस आंकड़े में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स जैसे व्यवसायों में उनकी हिस्सेदारी को भी शामिल किया गया है. यह नया अनुमान हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में बताई गई उनकी 12,490 करोड़ रुपए की संपत्ति की तुलना में काफी कम है. इन दोनों प्रकाशित आंकड़ों के आधार पर, एक साल में उनकी अनुमानित संपत्ति में 2,490 करोड़ रुपए की कमी आई है. इस गिरावट के बावजूद, खान 2026 की सूची में सबसे ऊंची रैंक वाले अभिनेता बने हुए हैं.

कितने गरीब है जैकी चैन

जैकी की कुल नेटवर्थ रुपए के हिसाब से 3,836 करोड़ रुपए से ज्यादा है. ऐसे में वह भारत के शाहरुख के मुकाबले काफी गरीब है. जैकी की कुल नेटवर्थ शाहरुख के मुकाबले में कारीब 60 फीसदी कम है. जहां नेटवर्थ के मामले में एशिया के सबसे बड़े सुपरस्टार में शाहरुख को रखा जा सकता है. वहीं जैकी चैन इस मामले में काफी नीचे हैं. वहीं दूसरी ओर 72 साल की उम्र में जैकी चैन का स्टारडम सिर्फ एशिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शाहरुख खान के मुकाबले में थोड़ा ज्यादा दिखाई देता है. जोकि उनकी फिल्मों की कामयाबी से भी अंदाजा लगाया जा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply