CJP Protest in Mumbai: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिसे लेकर पार्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करेगी। CJP की ओर से इस प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देशभर के युवाओं से मुंबई पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा 2 अक्टूबर ‘चलो मुंबई’ पीसफुल प्रोटेस्ट 4:00 बजे शिवाजी पार्क गेट नंबर 6 में होने जा रहा है आप सभी वहां पहुंचे। इससे पहले अभिजीत दीपके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, ‘चलो मुंबई’। प्रस्तावित प्रदर्शन शाम 4 बजे से शुरू होने की बात कही गई है।
दीपके ने अपने पोस्ट में GenZ के बीच लोकप्रिय अंदाज में ‘ज्ञानू मस्ट गो’ और ‘ज्ञानू इट्स डन ब्रो’ जैसे नारे भी लिखे हैं। पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कॉकरोच के जरिए विरोध का प्रतीकात्मक चित्रण किया गया है।
मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी
Chalo Mumbai! #GyanuMustGo pic.twitter.com/VZ0JQKAypE
— Abhijeet Dipke September 29, 2026
हालांकि, मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रस्तावित इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, हाईकोर्ट के निर्देश, नगर निकाय की अनुमति नहीं होने और प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए अनुमति नहीं दी गई।
ये भी पढ़ें:
अनुमति नहीं मिली तो CJP ने किया ‘जेल भरो’ का ऐलान
पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बाद अभिजीत दीपके ने ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने समर्थकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। दीपके ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा और सवाल उठाया कि मुंबई की जेलों में कितनी जगह है। अभिजीत दीपके ने CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि युवाओं को लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठानी चाहिए।
ये भी पढ़ें:



