
कश्मीरी गेट इलाके में ई-रिक्शा सवार से कैश लूटने और हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मास्टरमाइंड मृतक के रिश्तेदार ओम सिंह ने करीब 15 दिन पहले वारदात की योजना बनाई थी। आरोपियों से 2,29,800 रुपये बरामद हुए हैं।
कैश से भरा बैग लूटने के दौरान चाकू से हमला, एक की मौत
नार्थ जिले की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि 24 सितंबर की शाम करीब 7:20 बजे मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी सचिन अपने चाचा प्रभात के साथ गांधी नगर मार्केट से पेमेंट लेकर ई-रिक्शा से सफर कर रहे थे।
सलीमागढ़ किले के पीछे नीली छतरी मंदिर अंडरपास के पास चार अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर कैश से भरा पॉलीथिन बैग छीनने की कोशिश की।
विरोध करने पर आरोपियों ने प्रभात और सचिन पर चाकू से हमला कर दिया।
कैश वाला बैग लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रभात ने दम तोड़ दिया।
तब हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
डीसीपी की देखरेख में एसएचओ प्रशांत यादव और स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर रोहित सारस्वत के नेतृत्व में टीम बनाई गई।
कार नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
लेखक के बारे मेंटीना”टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं। टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं। टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं। टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।”… और पढ़ें



