औरंगाबाद : लावारिश अवस्था में फेसर पुलिस ने एक थ्रनेट और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव में की गई. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली की उस गांव के सार्वजनिक रास्ते पर अवैध थ्रनेट और जिंदा कारतूस रखा हुआ है जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस बरामद कर लिया.
जब्त अवैध हथियार व कारतूस के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, तथा मामले की छानबीन की जा रही है. विदित हो कि त्यौहार को लेकर पुलिस के द्वारा विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अवैध हथियार और कारतूस मिलने से आसपास सनसनी फैल गई. लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है.
आखिर उस जगह अवैध हथियार और कारतूस कहा से आया और किसने उस जगह रखा. थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि पूछताछ के बावजूद किसी ग्रामीणों ने बोरा का दावा नहीं किया.तलाशी में बोरा के अंदर से थ्रनेट और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.



