DharamIndia

​Chitra Nakshatra में Budh Gochar से Kanya समेत 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

21 सितंबर को बुध ग्रह हस्त नक्षत्र में अपने गोचर को विराम देकर मंगल के चित्रा नक्षत्र में विराजमान हो चुके हैं। बुध इस नक्षत्र में 01 अक्तूबर 2026 तक रहेंगे। बुध के इस गोचर का शुभअशुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस गोचर के असर के प्रभाव से कुछ जातकों को करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिल सकती है। तो वहीं कुछ राशि के जातकों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वहीं स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में उतारचढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दौरान किस राशि वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

​Chitra Nakshatra में Budh Gochar से Kanya समेत 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। धन को लेकर बनाबनाया बजट बिगड़ सकता है। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना चाहिए और सेहत संबंधी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा करने वाले जातकों के लिए भी यह समय उतारचढ़ाव भरा रहने वाला है। कन्या राशि के जातक, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, उनको अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कुछ लोगों को पाचन या सिरदर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार पर कंट्रोल रखें। साझेदारी के साथ बिजनेस में आगे बढ़ें। मनचाही नौकरी न मिलने से मन परेशान रह सकता है। इस समय किसी को उधार देना भारी पड़ सकता है। वहीं ऑफिस में अपने सीनियर्स से भिड़ने से बचना चाहिए।

मीन राशि

इस दौरान मीन राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, जिसका असर काम पर देखने को मिल सकता है। मीन राशि के जातकों को किसी भी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही करने से बचना चाहिए। धन लाभ के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे और मुश्किल समय में जीवनसाथी का साथ संबल प्रदान करेगा। बुधा का प्रभाव व्यापार पर असर डाल सकता है। नए लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply