India

​PNG Gas Connection : हर घर पाइप गैस पहुंचाने की तैयारी, रोज 20 हजार कनेक्शन का लक्ष्य, जानें योजना के फायदे

PNG Drive 3.0: देश में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार आज PNG Drive 3.0 अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत रोजाना करीब 20 हजार नए PNG कनेक्शन और कन्वर्जन कराने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का फोकस ज्यादा से ज्यादा घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को से पर शिफ्ट करने पर है। फिलहाल देश में रोजाना 10 हजार से ज्यादा PNG कनेक्शन और कन्वर्जन किए जा रहे हैं। अब सरकार इस रफ्तार को करीब दोगुना करने की तैयारी में है।

​PNG Gas Connection  : हर घर पाइप गैस पहुंचाने की तैयारी, रोज 20 हजार कनेक्शन का लक्ष्य, जानें योजना के फायदे

LPG से PNG पर शिफ्टिंग को मिलेगी रफ्तार

PNG Drive 3.0 के जरिए घरेलू और व्यावसायिक इस्तेमाल में की जगह पाइप्ड गैस को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए गैस पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार करने के साथ नए इलाकों में कनेक्शन पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।  और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ने इसके लिए 80 नए Geographical Areas चिन्हित किए हैं। इन क्षेत्रों में पाइपलाइन गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।

आवेदन और शिकायत के लिए नया पोर्टल

PNG Drive 3.0 के तहत ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नया पोर्टल भी शुरू किए जाने की तैयारी है। इसका मकसद PNG कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। ग्राहक इस पोर्टल के जरिए कनेक्शन के लिए आवेदन करने के साथसाथ अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इससे कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने और ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जाएगी।

PNG कनेक्शन के क्या हैं फायदे?

PNG कनेक्शन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें LPG सिलेंडर की तरह बारबार बुकिंग कराने की जरूरत नहीं पड़ती। पाइपलाइन के जरिए घर तक गैस की सप्लाई होती रहती है।

इसके अलावा:

गैस खत्म होने पर अचानक सिलेंडर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

जितनी गैस इस्तेमाल होती है, उसी के हिसाब से बिल आता है।

रसोई में बड़े LPG सिलेंडर के लिए अलग जगह रखने की जरूरत कम हो जाती है।

मीटर और पाइपलाइन के जरिए गैस की सप्लाई सीधे घर तक पहुंचती है।

नियमित गैस सप्लाई होने से सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी का झंझट कम होता है।

सरकार का फोकस PNG नेटवर्क बढ़ाने पर

ये भी पढ़ें:  

के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए देशभर में पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार कर रही है। PNG Drive 3.0 इसी दिशा में एक और कदम है। अभियान के जरिए नए कनेक्शन देने के साथसाथ मौजूदा LPG उपभोक्ताओं को PNG में बदलने पर भी जोर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि PNG की पहुंच ज्यादा से ज्यादा घरों और कारोबारों तक पहुंचे और रोजाना होने वाले कनेक्शन व कन्वर्जन की संख्या को 20 हजार तक बढ़ाया जा सके।

ये भी पढ़ें: 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply