Rahul Gandhi Balaghat Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचेगे। ताजा अपडेट के मुताबिक राहुल गांधी महाराष्ट्र के गोंदिया पहुंच चुके हैं और वहां से बालाघाट के बिरसा ब्लॉक स्थित जगला गांव के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वे आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। ताजा अपडेट के मुताबिक राहुल गांधी गोंदिया पहुंच चुके हैं और वहां से जगला गांव के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वे आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

गोंदिया से जगला के लिए रवाना
राहुल गांधी आज सुबह महाराष्ट्र के गोंदिया पहुंचे। यहां से उनका काफिला सड़क मार्ग से बालाघाट जिले के जगला गांव के लिए रवाना हुआ है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें दोपहर करीब 2:15 बजे जगला पहुंचना है।
जगला गांव में परिवारों से मुलाकात
राहुल गांधी जगला गांव में उन परिवारों से मिलेंगे, जिनके बच्चों की बीमारी के दौरान मौत हुई है। इस दौरान वे परिवारों से बच्चों की बीमारी, इलाज और इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके बाद राहुल गांधी मीडिया से भी बातचीत करेंगे।
सरकारी रिकॉर्ड में 32 मौतें
बच्चों की मौत के मामले में सरकारी रिकॉर्ड और कांग्रेस के दावे अलगअलग हैं। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक बीमारियों से 32 बच्चों की मौत दर्ज है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि 43 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत हुई है। राहुल गांधी ऐसे परिवारों से भी मुलाकात करेंगे, जिनके बच्चों की मौत का दावा किया जा रहा है।
BJP ने बताया पॉलिटिकल स्टंट
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। BJP ने इसे पॉलिटिकल स्टंट और राजनीतिक माइलेज लेने की कवायद बताया है। वहीं राहुल गांधी का यह दौरा बच्चों की मौत और आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर परिवारों से सीधे जानकारी लेने के लिए है।
MP में 21.1% आदिवासी आबादी
मध्य प्रदेश में आदिवासी आबादी करीब 21.1 प्रतिशत है। 2011 की जनगणना के मुताबिक राज्य की कुल आबादी में आदिवासियों की हिस्सेदारी 21.1% थी। विधानसभा की 230 सीटों में 47 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा कई अन्य सीटों पर भी आदिवासी वोट महत्वपूर्ण माना जाता है।
2018 में कांग्रेस ने जीती थीं 30 ST सीटें
2018 के विधानसभा चुनाव में 47 ST आरक्षित सीटों में कांग्रेस ने 30 और BJP ने 16 सीटें जीती थीं। वहीं 2023 में BJP ने 24, कांग्रेस ने 22 और भारत आदिवासी पार्टी ने 1 ST आरक्षित सीट जीती। इन चुनाव परिणामों से मध्य प्रदेश की आदिवासी सीटों में दोनों प्रमुख दलों के प्रदर्शन में बदलाव देखने को मिला।



