India

​Rahul Gandhi Balaghat Visit: बालाघाट के जगला गांव पहुंचे राहुल गांधी, स्कूल पहुंचकर बच्चों से की बातचीत, आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट के दौरे पर हैं जहां वे आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।महाराष्ट्र के बिरसी एयरपोर्ट से दोपहर 12.02 बजे सड़क मार्ग से रवाना होने के बाद राहुल गांधी का काफिला रजेगांव, सालेटेगा, कोसमी बायपास, भरवेली, सोनेवानी और बिठली होते हुए ग्राम जगला पहुंचा।

​Rahul Gandhi Balaghat Visit: बालाघाट के जगला गांव पहुंचे राहुल गांधी, स्कूल पहुंचकर बच्चों से की बातचीत, आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

प्राथमिक स्कूल में रुका राहुल गांधी का काफिला

जगला गांव पहुंचने से पहले राहुल गांधी का काफिला माटे प्राथमिक शासकीय स्कूल में रुका। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत की और उनसे मध्याह्न भोजन को लेकर जानकारी ली। राहुल गांधी करीब 15 मिनट तक स्कूल में रुके। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बातचीत की।

आदिवासी भाईबहनों को आश्वस्त करता हूं कि मैं आपके साथ हर संघर्ष में खड़ा हूं आपकी आवाज़ बुलंद करना मेरी ज़िम्मेदारी है और मैं इस बहरी सरकार को वो पूरी शक्ति के साथ सुनाऊंगा।

: श्री राहुल गांधी जी pic.twitter.com/roItDRCign

— MP Congress October 1, 2026

जगला गांव में परिवारों से मुलाकात

राहुल गांधी जगला गांव में उन परिवारों से मिलेंगे, जिनके बच्चों की बीमारी के दौरान मौत हुई है। इस दौरान वे परिवारों से बच्चों की बीमारी, इलाज और इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके बाद राहुल गांधी मीडिया से भी बातचीत करेंगे।

सरकारी रिकॉर्ड में 32 मौतें

बच्चों की मौत के मामले में सरकारी रिकॉर्ड और कांग्रेस के दावे अलगअलग हैं। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक बीमारियों से 32 बच्चों की मौत दर्ज है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि 43 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत हुई है। राहुल गांधी ऐसे परिवारों से भी मुलाकात करेंगे, जिनके बच्चों की मौत का दावा किया जा रहा है।

 

BJP ने बताया पॉलिटिकल स्टंट

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। BJP ने इसे पॉलिटिकल स्टंट और राजनीतिक माइलेज लेने की कवायद बताया है। वहीं राहुल गांधी का यह दौरा बच्चों की मौत और आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर परिवारों से सीधे जानकारी लेने के लिए है।

MP में 21.1% आदिवासी आबादी

मध्य प्रदेश में आदिवासी आबादी करीब 21.1 प्रतिशत है। 2011 की जनगणना के मुताबिक राज्य की कुल आबादी में आदिवासियों की हिस्सेदारी 21.1% थी। विधानसभा की 230 सीटों में 47 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा कई अन्य सीटों पर भी आदिवासी वोट महत्वपूर्ण माना जाता है।

2018 में कांग्रेस ने जीती थीं 30 ST सीटें

2018 के विधानसभा चुनाव में 47 ST आरक्षित सीटों में कांग्रेस ने 30 और BJP ने 16 सीटें जीती थीं। वहीं 2023 में BJP ने 24, कांग्रेस ने 22 और भारत आदिवासी पार्टी ने 1 ST आरक्षित सीट जीती। इन चुनाव परिणामों से मध्य प्रदेश की आदिवासी सीटों में दोनों प्रमुख दलों के प्रदर्शन में बदलाव देखने को मिला।

 

 

 

 

 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply