India

​Maruti Suzuki का दबदबा बरकरार! सितंबर में बेचीं 1.81 लाख से ज्यादा गाड़ियां, फिर बनी नंबर-1

Maruti Suzuki के लिए सितंबर 2026 का महीना सेल के लिहाज से काफी अच्छा रहा. कंपनी ने घरेलू मार्केट में 1,81,838 पैसेंजर व्हीकल बेचे. सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 1,32,820 यूनिट था. यानी एक साल में घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री में करीब 36.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

​Maruti Suzuki का दबदबा बरकरार! सितंबर में बेचीं 1.81 लाख से ज्यादा गाड़ियां, फिर बनी नंबर-1

अगस्त 2026 से भी कंपनी की बिक्री में बढ़त देखने को मिली. अगस्त में Maruti Suzuki ने घरेलू बाजार में 1,76,971 पैसेंजर व्हीकल बेचे थे. इसके मुकाबले सितंबर में बिक्री करीब 2.75 प्रतिशत ज्यादा रही.

कुल बिक्री भी रही मजबूत

अगर कंपनी की कुल बिक्री की बात करें तो इसमें एक्सपोर्ट, लाइट कमर्शियल व्हीकल और दूसरी कंपनियों को की गई सप्लाई भी शामिल है. सितंबर में की कुल बिक्री 2,36,013 यूनिट रही. पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,89,659 यूनिट बेची थीं. इस तरह कुल बिक्री में सालाना आधार पर 24.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

SUV की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

सितंबर में Maruti Suzuki के यूटिलिटी व्हीकल यानी SUV और सेगमेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. इस कैटेगरी में कंपनी ने 78,911 यूनिट बेचीं, जबकि सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 48,695 यूनिट था.

इस हिसाब से यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री में करीब 62.05 प्रतिशत का उछाल आया. इस सेगमेंट में Brezza, Ertiga, e Vitara, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny, Victoris और XL6 जैसे मॉडल शामिल हैं.

वहीं, Mini, Compact और Midsize कारों की बिक्री 91,887 यूनिट रही. यह पिछले साल की तुलना में 24.02 प्रतिशत ज्यादा है. Eeco की बिक्री भी 10.01 प्रतिशत बढ़कर 11,040 यूनिट पहुंच गई.

Export में भी हुई बढ़ोतरी

सितंबर में कंपनी के एक्सपोर्ट में भी सुधार देखने को मिला. Maruti Suzuki ने 44,219 यूनिट एक्सपोर्ट कीं, जो पिछले साल की तुलना में 4.77 प्रतिशत ज्यादा है. Light Commercial Vehicle सेगमेंट में Super Carry की बिक्री 3,414 यूनिट रही. इसमें सालाना आधार पर 18.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

दूसरी ओर, Toyota को की जाने वाली सप्लाई में गिरावट आई. सितंबर में यह आंकड़ा 6,542 यूनिट रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 44.32 प्रतिशत कम है. इसकी एक वजह Baleno पर आधारित Glanza के फेसलिफ्ट मॉडल को माना जा रहा है.

तिमाही में भी बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड

जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान Maruti Suzuki की कुल बिक्री 6,96,654 यूनिट रही. पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इसमें 26.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

इस दौरान घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 38.11 प्रतिशत बढ़कर 5,55,012 यूनिट पहुंच गई. वहीं, अप्रैल से सितंबर 2026 की पहली छमाही में कंपनी की कुल बिक्री 13,79,378 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 27.87 प्रतिशत ज्यादा है. इस अवधि में घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री का आंकड़ा 10.80 लाख यूनिट के पार चला गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply